9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री पहुंचे सफ़ेद बारादरी हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन का किया उद्घाटन

सीएम बोले, एग्जीबिशन से जुड़े हस्तशिल्प प्रेरणा का स्रोत, वह आत्मनिर्भर होने के साथ लोगों को दे रहे रोजगार

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jan 20, 2024

 वोकल फॉर लोकल की आधारशिला है हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन

वोकल फॉर लोकल की आधारशिला है हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन

हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन देखने में भले ही छोटी लग रही है, लेकिन यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में वर्ष 2018 में परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक जिला एक उत्पाद का एक अभिनव कार्यक्रम शुरू किया गया।

इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के एक यूनिक प्रोडेक्ट का चयन कर उसकी मार्केटिंग की गई। इससे परंपरागत उद्याेग को एक नई दिशा और वैश्विक पटल पर पहचान मिली। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित ग्रामश्री एवं क्राफ्ट रूट्स की हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी के उद्धाटन समारोह में कही।


उत्तर प्रदेश में पोटेंशियल की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के कारीगरों और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके प्रशिक्षण के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलायी जा रही है। इसके तहत उन्हे मानदेय और टूलकिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लैंडलॉक्ड स्टेट कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश का दो से तीन वर्ष के अंदर एक्सपोर्ट दो गुने से अधिक हो गया। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने कई अभिनव प्रयोग किये।

आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुजरात से ग्राम स्वराज की नई प्रेरणा दी। यहां पर ग्रामश्री संस्था का जन्म होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज को आगे बढ़ाते हुए हस्तशिल्पियों और कारीगरों को टेक्नोलॉजी से जोड़ नई दिशा दी है। संस्था हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन के जरिये देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों की कुशलता को आपस में आदान-प्रदान कर इसे नया रूप दे रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल विजन को दर्शाती हैं।