13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के बाद आज यहां दिवाली मनाएंगे सीएम योगी

दीपावली पर करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hari Om Sharma

Oct 27, 2019

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के बाद आज यहां दिवाली मनाएंगे सीएम योगी

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के बाद आज यहां दिवाली मनाएंगे सीएम योगी

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में वनटांगियों संग दिवाली मनाएंगे। यहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सुबह अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद वह वापस लौटेंगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रामलला के दर्शन करेंगी। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। सरयू नदी के तट पर पांच लाख 51 हजार दीये जलाकर योगी सरकार ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौके पर मौजूद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने प्रमाण पत्र देकर योगी सरकार को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रशासन के सहयोगी की भूमिका निभा रहे हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के प्रदेश महामंत्री ई. पीके मल्ल (E PK Mall) ने बताया कि वर्ष 2009 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार वनटांगियों (Vantangiyas) के संग दिवाली मनाते रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह (CM Yogi) वनटांगियों के बीच दिवाली मनाते रहे हैं। उनके प्रयास से वनटांगिया गावों की तस्वीर बदल गई है। गावों को राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने के बाद वनटांगियों को सरकार (Yogi Sarkar) की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है, इससे वह समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके हैं। ई. मल्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार सुबह वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर-3 पहुंचेंगे। रविवार शाम वह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में दीपोत्सव की शानदार तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे वाह-वाह