scriptभाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ‘भारत रत्‍न’ से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई | cm Yogi congratulated Lal Krishna Advani on being awarded Bharat Ratna | Patrika News
लखनऊ

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ‘भारत रत्‍न’ से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस बात पुष्टि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर किया है।

लखनऊFeb 03, 2024 / 01:42 pm

Anand Shukla

cm Yogi congratulated Lal Krishna Advani on being awarded Bharat Ratna
भाजपा के वर‍िष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किए जाने की घोषणा पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी बधाई दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।
राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं। आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष, समर्पण, समन्वय, सिद्धान्त एवं सदाचरण के प्रतीक व हमारे प्रेरणास्रोत, भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को “भारत रत्न” दिये जाने का फैसला स्वागत योग्य एवं अभिनंदनीय है। आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।”
बता दें कि केंद्र सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। इससे पहले सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया था।

Hindi News/ Lucknow / भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ‘भारत रत्‍न’ से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

ट्रेंडिंग वीडियो