29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चांद पर उतरा

Chandrayaan 3 Moon Landing: चंद्रमा पर चंद्रयान- 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर सीएम योगी ने इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 उतरा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Aug 23, 2023

CM Yogi congratulated on successful landing of Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग पर सीएम योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Chandrayaan 3 Moon Landing: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए आप देशवासियों को बधाई दे सकते हैं। इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। हर व्यक्ति जश्न मना रहा है। हर आदमी देश के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। पीएम मोदी,, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर सभी नेताओं ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: मंत्री डॉ. संजय निषाद पहले कार्यकर्ताओं से आरती उतरवाई, अब पैर दबवा रहें, फोटो वायरल
इसरो के वैज्ञानिकों को सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने इसरों को वैज्ञानिक को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है।

सीएम योगी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम्' के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश और देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं!

कभी कहा जाता है चंदा मामा बहुत दूर हैं: पीएम मोदी
वहीं, इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर ने की रक्षाबंधन की तैयारी, पीएम मोदी, अमित और संघ प्रमुख को भेजी राखी

Story Loader