30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉमन सर्विस सेंटर पर वैक्सीनेशन को लेकर सीएम योगी का नया आदेश, उम्रदराज डॉक्टर्स की कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी पर रोक

Instructions for Vaccination at Common Service Center- निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित और अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए Common Service Center पर टीकाकरण पंजीयन की शुरुआत की गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 18 May 2021, 10:33 AM IST

कॉमन सर्विस सेंटर पर वैक्सीनेशन को लेकर सीएम योगी का नया आदेश, उम्रदराज डॉक्टर्स की कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी पर रोक

कॉमन सर्विस सेंटर पर वैक्सीनेशन को लेकर सीएम योगी का नया आदेश, उम्रदराज डॉक्टर्स की कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी पर रोक

लखनऊ. Instructions for Vaccination at Common Service Center- प्रदेश सरकार ने सभी के लिए कोविड वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) फ्री कर दिया है। निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित और अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSS) पर टीकाकरण पंजीयन की शुरुआत की गई है। सीएससी भारत सरकार की ऐसी योजना है जो विभिन्न प्रकार की सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जारिए गांव व शहरी क्षेत्र के आम लोगों तक पहुंचाने का एक माध्यम है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजीयन के लिए सीएससी पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न हो, कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मास्क के बिना किसी को प्रवेश न मिले। तकनीकी रूप से अनभिज्ञ व ग्रामीण वर्ग के लोगों को सीएससी पर यह सुविधा आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि प्रदेश में इस समय करीब 85 हजार सीएससी हैं।

पुलिस लाइन में कोविड सेंटर

कोरोना महामारी की चपेट में आने से कई पुलिसकर्मियों की कार्यशैली प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के लिए पुलिस लाइन में ही कोविड सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्रदराज डॉक्टर्स की ड्यूटी कोविड केयर सेंटर में लगाने पर पाबंदी लगा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कोविड केयर सेंटर और हेल्प डेस्क पर उम्रदराज डॉक्टरों की ड्यूटी ना लगाएं। पीएम केयर्स (PM Cares) के अंतर्गत लग रहे ऑक्सीजन प्लांट लखनऊ, जौनपुर, फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर आदि में जल्द ही क्रियाशील हो जाएंगे। सहारनपुर में प्लांट चालू हो चुका है।

सीएससी से मिलने वाली सेवाएं

आधार का अपडेशन, डुप्लीकेट वोटर आईडी, पेंशन सेवाएं, गैस बुकिंग, बिजली बिल जमा, रेलवे व हवाई टिकट, बैंकिंग, बीमा सेवाएं, आधार आधारित पेमेंट, पीएम किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर स्कीम, पैन व पासपोर्ट का आवेदन आदि की सुविधाएं मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: ब्लैक फंगस से बचाव के लिए योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, मधुमेह नियंत्रण पर जोर, पहचानें रोग के लक्षण

ये भी पढ़ें: वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर में बदलाव, फाइजर और मार्डना वैक्सीन के लिए रास्ता साफ