उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण के मामले में प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश के प्रदेश जिले में एक महिला थाना स्थापित है जिसकी जिम्मेदारी महिला थाना अध्यक्ष निभा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कुल 10 हजार महिला पुलिस भर्ती हुई थी। उनके कार्यकाल में 20 हजार महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है। सुने मुख्यमंत्री ने क्या कहा?