10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोतीलाल वोरा के निधन से सब दुखी, प्रियंका गांधी ने ऐसे जताई संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने भी जताई संवेदना

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Dec 21, 2020

priyanka.jpg

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व दिग्गज कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा का निधन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व दिग्गज कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने दिग्गज कांग्रेसी नेता के निधन पर उनकी पुरानी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि मोतीलाल वोरा जी के निधन से कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता, हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर दुःख महसूस हो रहा है। वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे। 92 साल की उम्र में भी हर मीटिंग में उनकी मौजूदगी रही, हर निर्णय पर उन्होंने अपने विचार खुलकर प्रकट किए। आज दुःख भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक बड़े बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मायावती ने भी जताई संवेदना
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।