23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को पद से हटाया, इन पांच अफसरों पर भी आया यह फैसला

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर अख्तियार करते हुए सीएम योगी ने शुक्रवार को यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर के पद पर तैनात आनंद कुमार को हटा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Jun 2019, 5:20 PM IST

yogi Anand

yogi Anand

लखनऊ. कानून व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर अख्तियार करते हुए सीएम योगी ने शुक्रवार को यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर के पद पर तैनात आनंद कुमार को हटा दिया है। उनकी जगह वाराणसी में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात पीवी रामाशास्त्री को लाया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से प्रदेश में आपराधिक घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफा हुआ। बच्चियों से रेप व हत्या जैसे मामले न रोक पाने के चलते योगी सरकार की काफी किरकिरी भी हो रही थी। कुल मिलाकर यूपी में कानून व्यवस्था डांवाडोल दिख रही है। वहीं आनंद कुमार पर कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे। इस बीच सूत्रों की मानें तो डीजीपी ओपी सिंह व आनंद कुमार के बीच तनातनी भी चल रही थी। वहीं आनंद कुमार को पद से हटाने की डीजीपी ने ही सीएम योगी से सिफारिश की थी। बुधवार को हुई मीटिंग में भी आनंद कुमार से जवाब तलब किया गया था। आखिरकार शुक्रवार को सीएम योगी ने पद से हटाने की कार्रवाई करते हुए उनका तबादला कर दिया।

ये भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारतीय रेलवे ने निकाली बंपर स्कीम, केवल इतने रुपए में मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट, जानिए पैकेज और ट्रेन के बारे में...

ये भी पढ़ें- 12 सीटों पर उपचुनाव को लेकर आई बड़ी खबर, भाजपा इन जातियों के प्रत्याशियों को उतारने जा रही मैदान में

कौन हैं नए यूपी एडीजी लॉ एंड आर्डर-

आनंद कुमार को जहां अब कारागार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं यूपी एडीजी लॉ एंड आर्डर का पद वाराणसी में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात पीवी रामाशास्त्री को दिया गया है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रामाशास्त्री आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी के निवासी हैं। पीवी रामाशास्त्री पूर्व में एनआईए में आईजी थे। रामशास्त्री पूर्वांचल के कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 1997-98 में वे इलाहाबाद जीआरपी में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे, तो वहीं 1999-2000 में वे बलिया में भी कार्यरत रह चुके हैं। सूबे के तेज-तर्रार अधिकारियों में उनकी गिनती होती है।

ये भी पढ़ें- बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या से यूपी की राजनीति गर्माई, अखिलेश-मायावती ने दिया बहुत बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, कहा- सच्चाई कड़वी लगेगी, मंच पर सोनिया रह गईं हैरान

इनका भी हुआ तबादला-

इनके अलावा चार और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। ब्रजभूषण को वाराणसी जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वे अभी तक लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर थे। दीपेश जुनेजा को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, यूपी का प्रभार दिया गया है। विजय कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का पद सौंपा गया है। चंद्रप्रकाश को अपर पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रंथ की जिम्मेदारी दी गई है।