
CM Yogi Adityanath File Photo
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अचानक अपने सभी मंत्रियों को निर्देश जारी करते हुए कहाकि, 16 मई को अपने सभी कार्यक्रम रद करें। और हर हाल में यूपी की राजधानी लखनऊ में हाजिर रहें। इस निर्देश के साथ एक और आदेश दिया गया है कि, यूपी के सभी मंत्री अपनी कोरोनावायरस जांच करा लें। 16 मई की सुबह तक अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट अपने पास रखें। पर शर्त यह है कि, कोरोना जांच रिपोर्ट 48 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। इस आदेश के बाद हर तरफ यह चर्चा आम हो गई। आखिर सीएम योगी ने यह आदेश क्यों दिया। हर कोई हैरान है। और इस राज के खुलासे के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। अब हम आपको बताते हैं इस आदेश का राज। जानिए।
पीएम मोदी आ रहे हैं...
सारा मामला यह है कि, बुद्ध जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी नेपाल में भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी के माया देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। और फिर लौट कर कुशीनगर में भगवान महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल जाएंगे। उसके बाद यूपी की राजधानी लखनऊ आएंगे। यूपी सरकार 2.0 के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम से मुलाकात करेंगे। उनको सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। साथ में रात्रि भोज करेंगे। और रात करीब नौ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
सभी मंत्री आज लखनऊ में रहें जरूरी
तो अब समझ में आया कि मामला क्या है। पीएम मोदी के लखनऊ आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम योगी हर एक पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही अपने सभी मंत्रियों को निर्देश जारी कर दिया है कि, 16 मई के अपने सभी कार्यक्रम रद कर दें। सभी मंत्रियों को को आज लखनऊ में रहना जरूरी है।
Published on:
15 May 2022 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
