24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के बाद सीएम योगी ने की पहली बड़ी कार्रवाई, इस विभाग के 6 बड़े अधिकारियों को तुरंत किया निलंबित

- भर्ती प्रक्रिया में धांधली का मामला- इस विभाग के डायरेक्टर समेत 6 अफसर सस्पेंड- अखिलेश सरकार में 1148 अधिकारियों की हुई थी भर्ती.  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Jun 2019, 4:35 PM IST

Yogi

Yogi

लखनऊ. लोकसभा चुनाव समाप्ति के बाद सीएम योगी दोबारा एक्शन मोड में आ गए हैं। इस बार उनके निशाने पर है पशुपालन विभाग, जिसके 6 बड़े अफसरों को उन्होंने सस्पेंड कर दिया है। पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार में 17 मंडलों में 1,148 पशुधन प्रसार अफसरों की भर्ती में हुए घोटाले के मामले में एसआईटी ने जांच के बाद सीएम योगी की रिपोर्ट भेजी। जिसके आधार पर रविवार को मुख्यमंत्री ने अपर निदेशक अशोक कुमार सिंह समेत 6 लोगों को निलंबित कर दिया है। इन सभी पर मानकों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती करने का आरोप है। घोटाले को लेकर कोर्ट से मिले निर्देश के बाद सीएम योगी ने सख्त तेवर अख्तियार करते हुए 28 दिसंबर 2017 को एसआईटी से जांच करवाने के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह के रक्षामंत्री बनने से लखनऊ इस सबसे बड़ी समस्या का हो सकता है समाधान

यह है पूरा मामला-

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान 2012-13 में प्रदेश के 17 मंडलों में 1148 पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती परीक्षा हुई थी। बताया जा रहा है कि चेहतों की भर्ती कराने के लिए इसमें बड़ी गड़बड़ियां कराई गईं। अफसरों ने लिखित परीक्षा के साथ 20 नंबर का इंटरव्यू नियम विरुद्ध का रख दिया था। साथ ही लिखित परीक्षा 100 नंबर की जगह 80 नंबर कर दी गई। भर्ती प्रक्रिया में इस धांधली का आरोप लगाते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने सरकार को इस पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने के निर्देश दिए थे। प्रकरण सामने आने के बाद यूपी की योगी सरकार ने 28 दिसंबर 2017 में एसआईटी को जांच की जिम्मेदारी दी थी। एसआईटी ने शुरुआती जांच में सभी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड 2 के अधिकारियों से पूछताछ की। इसी के साथ ही तत्कालीन पशुधन विभाग के निदेशक रुद्र प्रताप से भी मामले में पूछताछ की थी। मामले में संलिप्तता पाए जाने पर इन सभी के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 201 व 13(1) डी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- अखिलेश, मुलायम, शिवपाल आए एक ही मार्ग पर, यह है इनका

सीएम योगी ने इन्हें किया सस्पेंड-

जांच के बाद एसआईटी ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद सीएम योगी ने निदेशक के साथ छह अपर निदेशक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनमें निदेशक अशोक कुमार सिंह, लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉक्टर हरिपाल, बस्ती के अपर निदेशक जीसी द्विवेदी, बरेली मंडल के अपर निदेशक एपी सिंह व अयोध्या अपर निदेशक अनूप श्रीवास्तव पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- इन सीटों पर फिर होगा चुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद आई बड़ी खबर

सपा सरकार में हुए इन घोटाले पर सीएम योगी सख्त-
पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती के अलावा भी समाजवादी पार्टी शासनकाल में हुए कई ऐसे घोटाले हैं, जिसको लेकर सीएम योगी लगातार अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। इनमें गोमती रिवर फ्रंट, समाजवादी पेंशन घोटाला, खनन घोटाले प्रमुख रूप से शामिल हैं।