लखनऊ

योगी ने ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद वल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, बोले, उन्होंने रखी थी यूपी में विकास की नींव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के नींव पंडित गोविंद वल्लभ पंत ने रखी थी।

less than 1 minute read
Sep 10, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले सीएम पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनको नमन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पंत ने ही उत्तर प्रदेश में विकास की नींव रखी थी। उनके दिखाए हुए रास्ते पर उत्तर प्रदेश अब विकास में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत को आज हम सब मिलकर नमन करते हैं। उन्होंने पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया।

रविवार को योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन परिसर में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पंत को महान स्वतंत्रता सेनानी बताया और कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने पंत ने राज्य की प्रगति और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुमूल्य योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: विनय के हत्यारोपियों का होगा मंत्री कौशल किशोर के बेटे से आमना- सामना, अब पता चलेगा किसने मारा?

यूपी के पहले सीएम थे पंडित पंत

मुख्यमंत्री ने कहा, ”पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनकी कड़ी मेहनत, देशभक्ति और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।” वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की।

Updated on:
10 Sept 2023 03:20 pm
Published on:
10 Sept 2023 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर