CM Yogi watch 'The Kerala Story': लखनऊ में आज यानी शुक्रवार सुबह 11.30 बजे से लोकभवन के सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ 'द केरला स्टोरी' फिल्म देखेंगे। इसके लिए यहां स्पेशल स्क्रीनिंग की गई है।
CM Yogi watch 'The Kerala Story': लखनऊ में आज यानी शुक्रवार सुबह 11.30 बजे से लोकभवन के सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ 'द केरला स्टोरी' फिल्म देखेंगे। सीएम और उनके मंत्रिमंडल के लिए यहां स्पेशल स्क्रीनिंग की गई है। इस मौके पर भाजपा की महिला मोर्चा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महिला सदस्यों को भी बुलाया गया है। इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में यूएफओ सिने मीडिया नेटवर्क ने सहयोग किया है। इसमें आज मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी फिल्म देखेंगी।
केरल के धर्मांतरण से जुड़ी है फिल्म
इस फिल्म का कथानक केरल की महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें जेहादी संगठन इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों में धकेले जाने पर आधारित है। फिल्म देखने के लिए भाजपा की महिला मोर्चा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महिला सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में महिला अधिकारी और कर्मचारी भी इस विशेष शो को देखेंगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर हैंडल से किये गए ट्वीट में कहा गया था कि इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई थी कि मुख्यमंत्री 12 मई को लखनऊ में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ इस फिल्म को देखेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की थी।