19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवा कपड़ों में जापान-सिंगापुर की धरती पर उतरेंगे सीएम योगी, सैंडल की जगह पहनेंगे जूते; चर्चा हुईं तेज

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे। वे भगवा वस्त्र में ही यात्रा करेंगे और निवेश बढ़ाने के लिए बैठकों में शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Himesh Rana

Feb 19, 2026

Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जा रहे हैं। इस विदेश यात्रा को राज्य में निवेश लाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सीएम योगी का पहनावा शुरुआत से ही चर्चा का विषय रहा है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इस दौरे में भी अपने पारंपरिक भगवा वस्त्र ही पहनेंगे। हालांकि विदेश यात्रा को ध्यान में रखते हुए वे सैंडल की जगह जूते पहनेंगे। उनके पहनावे को लेकर पहले से ही चर्चा तेज हो गई है।

कब और कितने दिन का है दौरा

आपको बता दें की सीएम योगी 22 फरवरी को सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री का दौरा 23 व 24 फरवरी को सिंगापुर और 25 व 26 फरवरी को जापान का रहेगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में 22 फरवरी को सरकार का प्रतिनिधिमंडल यूके और जर्मनी की यात्रा पर जाएगा। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी की पहली विदेश यात्रा है।

निवेश बढ़ाने पर रहेगा जोर

यह मुख्यमंत्री की निवेश को लेकर पहली बड़ी विदेश यात्रा मानी जा रही है। सिंगापुर में शहरी विकास, स्मार्ट सिटी, जल प्रबंधन और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री दोनों देशों में उद्योगपतियों और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

जापान के मंदिर में करेंगे दर्शन

जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोक्यो से करीब 45-50 किलोमीटर दूर स्थित हनुमान मंदिर भी जाएंगे। इसको लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

पहले भी कर चुके हैं विदेश यात्राएं

मुख्यमंत्री इससे पहले मॉरीशस, रूस, नेपाल और म्यांमार की यात्रा कर चुके हैं। इस बार का दौरा खास तौर पर उत्तर प्रदेश में निवेश और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सीएम योगी के साथ प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद व सचिव अमित सिंह सहित 18 अधिकारी शामिल रहेंगे।