लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीएम ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें क्या लिखा?

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज सीएम योगी से लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्व‌िटर पर बधाइयां दी।

2 min read
Jul 01, 2023
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीएम ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें क्या लिखा?

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का आज 50वां जन्मदिन है। इसको लेकर सीएम समेत तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने उन्हें ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। यूपी के सैफई में आज के ही दिन यानी एक जुलाई 1973 को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर अखिलेश यादव का जन्म हुआ। इनकी माता का नाम मालती देवी है। मालती देवी मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी थीं। शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीटर पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

सीएम योगी ने लिखा - “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।”

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीटर पर लिखा - “समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीएम ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें क्या लिखा? IMAGE CREDIT:

समाजवादी पार्टी के प्रमुख
अखिलेश यादव एक राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं, जो पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री थे और उन्होंने 15 मार्च 2012 को पदभार ग्रहण किया था।

सीएम का पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता
38 वर्ष की आयु में, वह अपने चुनाव के समय पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। राजनीति में उनका पहला महत्वपूर्ण प्रवेश 2000 में शुरू हुआ, जब उन्हें कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र के लिए लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया। यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में अपने 5 वर्षों के दौरान, उन्होंने राज्य में विभिन्न बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास योजनाएं लाने में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व किया।

Updated on:
01 Jul 2023 12:57 pm
Published on:
01 Jul 2023 12:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर