12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, बढ़ने लगी ठंड, मौसम विभाग अलर्ट

Lucknow Weather Forecast: लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह कोहरे की झलक देखने को मिलती है, मौसम के बदलाव को देखते हुए अलर्ट जारी हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 16, 2023

Weather Update

Weather Update

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत में मौसम में भी लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं।

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ेगी ठण्ड
16 नवंबर-न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। सुबह - शाम कोहरे की चादर दिखेगी , 17 नवंबर- शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्दी बढ़ेगी। 18 नवंबर-मौसम शुष्क रहेगा। रात में सर्द हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार धनतेरस से पहले के दिन कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं धूल भरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसका असर भी हुआ कई हिस्सों में बारिश और धूल भरी हवाएं चली।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम

यूपी में दिन में मौसम शुष्क रहेगा और कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। सुबह और शाम बढ़ाने वाली ठंड के साथ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे नए सिस्टम का असर भी मौसम पर पड़ेगा। शनिवार से राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने रखी अपनी राय

अलीगंज मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आज पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अब आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट ही आएगी और ठंड बढ़ने वाली है। 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है जिसकी वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं शुरू हो गई है।