23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका के निर्देश पर भेदियों से निपटेगी कांग्रेस, इस मेल आईडी पर कोई भी कर सकता है शिकायत

- Priyanka Gandhi के निर्देश के बाद बनी कमेटी - ईमेल आईडी पर पार्टी के कोई भी नेता कर सकते हैं शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 29 Jun 2019, 5:34 PM IST

priyanka gandhi

प्रियंका के निर्देश पर भेदियों से निपटेगी कांग्रेस, इस मेल आईडी पर कोई भी कर सकता है शिकायत

लखनऊ. लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में बुरी तरह हारी कांग्रेस ने घर के भेदियों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है। उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने पार्टी के भीतर ही कांग्रेस को हराने का काम किया। इसके लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राष्ट्रीय सचिव अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई। कमेटी में कार्यकर्ताओं और नेताओं संग बैठक कर उन लोगों के नाम पर चर्चा होगी, जिन्होंने पार्टी में होते हुए पार्टी के विरुद्ध काम किया। इसके लिए ईमेल बनाया गया है। upcclko@hotmail.com पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपने विचार व्यक्त कर ऐसे लोगों के बारे में बता सकते हैं, जिन्हें वे पार्टी के खिलाफ काम करने का जिम्मेदार मानते हैं। इसके लिए 5 जुलाई तक डेडलाइन निर्धारित की गई है।

मेल आईडी पर पार्टी विरोधियों की जानकारी

प्रियंका गांधी के निर्देश पर बनी अनुशासन जांच समिति ने कांग्रेस मुख्यालय पर पहली बार बैठक की। समिति ने लोगों से 5 जुलाई तक शिकायतें मांगी। अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, विनोद चौधरी व राम जियावन ने बैठक में तय किया कि पार्टी का कोई भी प्रत्याशी, पदाधिकारी या कार्यकर्ता दी गई मेल आईडी पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों के बारे में बता सकता है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट ही मिली। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी को भी नहीं बचा पाए। कांग्रेस यूपी में सबसे बुरे दौरे से गुजर रही है। उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व वापस पाने की जुगत में लगी कांग्रेस ने चुनावी परिणाम के मद्देनजर कड़े फैसले लिए हैं। यूपी में बदलाव और पार्टी के हार के कारणों को जानने के लिए कांग्रेस ने घर के भेदियों की पहचान करने की शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें:मायावती ने बसपा नेताओं को किया तलब, चुनाव में मिली हार पर करेंगी मंथन