UP Crime: लखनऊ में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, मीटर लगाने के दौरान हुई मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। इस दोस्ती का फायदा उठाते हुए संविदा कर्मी ने नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। युवती के प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने दूसरी शादी कर ली और फरार हो गया। पुलिस ने चिनहट थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।