3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus infection in Pets : आपके पालतू जानवरों पर भी मंडरा रहा कोरोना का खतरा? जानें- क्या है चिकित्सकों की सलाह

Coronavirus infection in Pets : चिकित्सकों की सलाह- पालतू जानवरों में जैसे- कुत्ता, बिल्ली या खरगोश आदि से दूर रहें कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने पर बार-बार धुलें हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 8 May 2021, 6:45 PM IST

Coronavirus infection in Pets

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कहा है कि जब तक कोरोना महामारी के दौरान अपने पालतू जानवरों को किस करने, उन्हें गोद में लेने या उनके साथ खाने से बचें और कुछ सावधानियां भी बरतें।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ.coronavirus infection in Pets : इटावा सफारी पार्क की दो शेरनियों कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या हर घर में पले कुत्ते, बिल्ली या खरगोश या अन्य पालतू जानवर भी संक्रमित हो सकते हैं? इस संबंध में शाहजहांपुर मेरठ के पशुचिकित्साधिकारी केके राणा और सुलतानपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि अभी फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है। पालतू जानवरों में अभी कोई संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। यह अलग बात है कि बीते वर्ष अमेरिका और ब्रिटेन में क्रमश: कुत्ते और बिल्ली में कोरोना संक्रमण पाया गया था। इतना ही नहीं डेनमार्क और नीदरलैंड में 1.7 करोड़ से अधिक मिक की हत्या करनी पड़ी थी। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि पालतू जानवरों में भी देर-सवेर संक्रमण हो सकता है। इसलिए अगर आपने घर में पालतू जानवर पाल रखे हैं तो कई सावधानियां बरतने की जरूरत है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कहा है कि जब तक कोरोना महामारी के दौरान अपने पालतू जानवरों को किस करने, उन्हें गोद में लेने या उनके साथ खाने से बचें और कुछ सावधानियां भी बरतें। विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर आप कोरोना पॉजिटिव हैं और घर पर हो क्वारंटाइन हैं तो पालतू जानवरों से दूर ही रहें। उन्हें न छुए और न ही कुछ जूठा खिलायें। लेकिन, अगर मजबूरी है तो उनके सामने जब भी जाएं मास्क जरूर लगायें। इसके अलाव उन्हें कुछ भी खिलाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ जरूर धोएं। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों को पशुओं से दूर रखें, क्योंकि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। पालतू जानवरों को जब भी बाहर घुमाने ले जाएं तो बाहर पड़े मास्क आदि चीजों से दूर रखें।

यह भी पढ़ें : 93 फीसदी लोगों में 5 महीने में ही खत्म हो गई एंटीबॉडी, संक्रमितों में जल्‍द बन रही एंटीबॉडी

जरूरी सावधानियां
- पालतू जानवरों को मास्क न लगाएं
- पालतू जानवरों पर सैनेटाइजर का छिड़काव न करें
- पालतू जानवरों को नियमित रूप से नहलाएं
- खाना-दवा देने या मलमूत्र साफ करने के बाद हाथ जरूर धुलें
- पालतू जानवरों को बच्चों और बुजुर्गों से दूर रखें
- संक्रमित हैं तो जानवर के सामने मास्क लगाकर ही जाएं, छूने से बचें

यह भी पढ़ें : कोरोना की तबाही से कब मिलेगी राहत? कोई बता रहा पीक, कोई कह रहा आने वाला दिन ज्यादा खतरनाक

पालतू जानवरों में ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखे : पशुचिकित्साधिकारी
यूपी में अभी तक ऐसे मामले सामने नहीं आये हैं, जिनमें इंसानों से पालतू जानवरों के संक्रमण की बात सामने आई हो। कई परिवारों के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे, लेकिन उनके घर के पालतू जानवरों में ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखे।- केके राणा, पशुचिकित्साधिकारी, शाहजहांपुर मेरठ

अभी यकीनन कुछ नहीं कहा जा सकता : सीएमओ सुलतानपुर
अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पालतू जानवरों में कोरोना संक्रमण का खतरा है। हालांकि, कुछ खबरें आ रही हैं कि पालतू जानवरों में भी कोरोना वायरस का खतरा उत्पन्न हो गया है, लेकिन अभी यकीनन कुछ नहीं कहा जा सकता।- डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सुलतानपुर

यह भी पढ़ें : गांवों में परिवार के परिवार उजाड़ रहा 'कोरोना'