लखनऊ

यूपी में फिर गहराया कोरोना का संकट, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 1368 नए मरीज

यूपी में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का संकट गहराता जा रहा है।

2 min read
Mar 30, 2021
यूपी में फिर गहराया कोरोना का संकट, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 1368 नए मरीज

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का संकट गहराता जा रहा है। मौसम बदलने के साथ ही कोविड का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 1368 नए मरीज मिले, जबकि पांच संक्रमितों की मौत भी हो गई। जिसके बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8,669 हो गई है। कोरोना संक्रमितों में राजधानी लखनऊ के सबसे ज्यादा 499 मरीज 24 घंटों के दौरान मिले हैं। वहीं मरने वालों में भी दो लखनऊ के हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में जैसे ही जांच बढ़ी, मरीजों की संख्या भी एकाएक बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,19,075 लोगों की जांच की गई।

तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस

मौजूदा समय में लखनऊ में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2598 है। कानपुर में भी बीते 24 घंटे के दौरान 58 नए मामले सामने आए। जबकि इससे पहले 41 मरीज मिले थे। आगरा में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। आगरा में कोरोना से अब तक करीब 177 लोगों मौत हो चुकी है। आगरा के 17 क्षेत्रों में 23 नए केस मिले हैं। ब्रज में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 95 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें सबसे जयादा केस मथुरा में मिले हैं। यहां अकेले 61 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। जबकि फिरोजाबाद में भी 11 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है।

सरकार ने दिये ये आदेश

वहीं कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यूपी सरकार ने जांच को बढ़ाने और सतर्कता बरतने के विशेष निर्देश दिए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित कराएं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाए।

Published on:
30 Mar 2021 08:06 am
Also Read
View All

अगली खबर