4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस, भाजपा नेता बोले- जल्द जाएंगे जेल

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के साथ ही चार अफसरों पर धोखाधड़ी, दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने, साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने के मामले में मुकदमा चलेगा

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Apr 26, 2018

jal nigam bharti Ghotala

लखनऊ. जल निगम भर्ती घोटाले में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के साथ ही चार अफसरों पर धोखाधड़ी, दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने, साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने के मामले में मुकदमा चलेगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आजम खान जल्द ही सलाखों के पीछे नजर आयेंगे। मामले में आजम खान का कहना है कि जल निगम में भर्ती के लिये मंत्री या चेयरमैन जिम्मेदार नहीं होता है, इसलिये हम पर भी कोई चार्ज नहीं बनता है। फिर हम सजा भुगतने को तैयार हैं।

वर्ष 2016 में जल निगम में सहायक अभियंता (122 पद), अवर अभियंता (853) और क्लर्क (367) के 1300 पदों पर वैकेंसी निकली थी। 16 जनवरी 2017 तक इन पदों पर ज्वॉइनिंग की डेट दी गई थी, जबकि सूबे में चार जनवरी 2017 से ही चुनाव आचार संहिता लागू थी। इसके लिये न तो चुनाव आयोग से परमीशन ली गई थी और न ही वित्त विभाग से मंजूरी।

जल निगम भर्ती घोटाले में एसआईटी (Special Investigation Team) ने आजम खान, उनके सचिव रहे सैयद आफाक, पूर्व सचिव नगर विकास एसपी सिंह, जल निगम के तत्कालीन चीफ इंजीनियर अनिल कुमार खरे व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर सब पर धोखाधड़ी, दस्तावेजों से छेड़छाड़, साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है। जल निगम भर्ती घोटाले में सरकार अब तक 122 सहायक अभियंताओं को बर्खास्त कर चुकी है, जबकि आजम खान समेत 10 अन्य से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।

आजम बोले- हम पर कोई चार्ज ही नहीं बनता
जल निगम में किसी भी भर्ती के विज्ञापन, परीक्षा तैनाती के लिये मंत्री या चेयरमैन से कोई मतलब नहीं होता है। जब हम भर्ती के लिये अधिकृत ही नहीं हैं तो फिर हम पर चार्ज कैसा? उन्होंने कहा कि जल निगम में भर्ती के लिये एमडी ही अधिकृत होता है। वही परीक्षा लेता है। यदि कहीं मेरे हस्ताक्षर हैं तो वे गैरकानूनी हैं। आजम खान ने कहा कि हमने कई हजार नौकरियां दी, लेकिन सेकुलर साबित करने के लिये कुछ नहीं किया, यही हमसे गलती हो गई। जिनमें से 98 फीसदी हिंदू हैं, जबकि दो-चार मुसलमान बच्चे आ गये हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार की याचिका खारिज हो गई है। हाईकोर्ट ने भी चार हफ्ते में बच्चों को ज्वॉइनिंग कराने के दिये हैं। जब यह ठीक है तो फिर हम गलत कहां हैं। आजम खान ने कहा कि अब इसकी जो भी सजा होगी हम भुगतने को तैयार हैं। जब चाहें आयें और हथकड़ी डालकर ले जायें।

जेल जायेंगे आजम खान : भाजपा प्रवक्ता
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अब आजम खान के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। अब उऩके बुरे दिन आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आजम खान के समेत अखिलेश यादव सरकार के कई मंत्री और नौकरशाह सलाखों के पीछे होंगे। क्योंकि भ्रष्टाचार के मामले साक्ष्यों के साथ सबके सामने आ रहे हैं।