25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में दलित युवक की मौत का मामला: अजय राय ने उठाई मुआवजे की मांग, बोले- सरकारी नौकरी दे सरकार

बहराइच हिंसा पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बहराइच से लेकर वाराणसी तक जंगल राज है। वहीं, लखनऊ में अमन गौतम मौत मामले को लेकर सरकार से पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की डिमांड की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 14 Oct 2024, 2:27 PM IST

congress, Ajay Rai

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में अमन गौतम मौत मामले को लेकर संशय जताते हुए पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की डिमांड की है। उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, "मैं इतना कहना चाहूंगा कि इस परिवार के साथ अन्याय हुआ है। मृतक की पत्नी कह रही है कि उसके पति को पुलिस लेकर गई और मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई। इस पूरे मामले में पुलिस शामिल है और इस घटना के लिए जिम्मेदार है।"

उन्होंने कहा, "सरकार को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर उनके खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि मृतक के परिवार से किसी एक शख्स को सरकारी नौकरी दी जाए और सरकार एक करोड़ रुपए की सहायता राशि भी दे।"

अमन गौतम की मौत पर सियासत तेज

कांग्रेस प्रदेश अजय राय ने पुलिस की उस बात से इत्तेफाक नहीं रखा, जिसमें कहा गया है कि अमन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। राय ने कहा, निराधार है, आखिर हार्टअटैक से मौत कैसे हो सकती है? क्योंकि, मृतक ने कभी दवाई नहीं खाई। डॉक्टरों द्वारा उनका कोई इलाज नहीं चल रहा था।

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत

बता दें कि लखनऊ मामले में मृतक की पत्नी का दावा है कि उसके पति की मौत पुलिस कस्टडी में हुई। पत्नी का आरोप है कि एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा उसके पति की पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि अमन कुमार गौतम की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:विधायक योगेश वर्मा को लेकर अखिलेश का तंज, बोले- सत्ता पक्ष का विधायक होने से पहले वह एक पीडीए हैं

योगी सरकार में जंगल राज चल रहा है: अजय राय

वहीं, बहराइचहिंसा पर अजय राय ने कहा कि बहराइच से लेकर वाराणसी तक जंगल राज है। योगी सरकार में जंगल राज चल रहा है। दरअसल, 13 अक्टूबर को बहाराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा के दौरान बवाल हुआ। दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके भाई पर चाकू से वार किया गया, फिर गोली मारी गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।