
3 अक्टूबर, 2018 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक सपना चौधरी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जाने के लिए एक टिकट की कीमत तीन सौ रुपए था। प्रति व्यक्ति तीन सौ रुपए में टिकट बेचा गया था। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने टिकट खरीदे थे, लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं। सपना का इंतजार कर रहे लोगों ने इस पर हंगामा कर दिया। लोग टिकट का पैसा वापस करने की मांग कर रहे थे, लेकिन आयोजकों ने ऐसा नहीं किया। 14 अक्टूबर, 2018 को लखनऊ के आशियाना थाने में केस दर्ज कराया गया।
सपना चौधरी के खिलाफ 1 मई, 2019 को धोखाधड़ी के मामले में आरोप पत्र दाखिल हुआ था। कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, इवाद अली, अमित पांडेय और रत्नाकर उपाध्याय के खिलाफ 20 जनवरी, 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था। पिछले 10 मई को सपना चौधरी ने सरेंडर करते हुए अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत मंजूर कर ली थी। इसके बाद आठ जून को उनकी नियमित जमानत अर्जी भी सशर्त मंजूर हो गई थी।
Updated on:
05 Nov 2022 12:23 pm
Published on:
05 Nov 2022 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
