
Snowy Escapes
today weather update यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लखनऊ-कानपुर में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। यहां रात का तापमान 3C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के 58 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में अमौसी स्थित
मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाएं कमजोर हुई हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर बन रहा है। 31 जनवरी तक इसके प्रभाव में आने का अनुमान है। इसके असर से यूपी के पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है।
लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही के बीच अगले 3 दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 23C और न्यूनतम तापमान 7C दर्ज किया गया।
Published on:
29 Jan 2024 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
