28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में कबीर के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले तो सब हो गए चुप

कबीरदास युग प्रवर्तक, समाज सुधारक और निगुर्ण ईश्वर भक्त थे
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Jun 28, 2018

Dinesh sharma

दिनेश शर्मा

लखनऊ संत कबीर जयंती के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत ऋषि एवं कृषि का देश है। यहां के संतों ने पूरे विश्व को प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि कबीरदास युग प्रवर्तक, समाज सुधारक और निगुर्ण ईश्वर भक्त थे। कबीर दास ने समाज में व्याप्त आडम्बर तथा भ्रान्तियों को दूर करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि कबीरदास जी ने कहीं से भी विधिवत शिक्षा ग्रहण नहीं की थी और उन्हें अक्षर ज्ञान भी नहीं था। फिर भी उनकी रचनाओं का भाव इतना सशक्त था कि समाज पर उसकी अमिट छाप पड़ी। यद्यपि कबीर जी पर कई विचारधाराओं का प्रभाव पड़ा फिर भी कबीरदास जी का अपना मौलिक दर्शन है।
दिनेश शर्मा आज संत कबीर जयंती के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कबीरदास जी का एक संस्मरण सुनाते हुये बताया कि उन्हें ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा हुई तो वे गुरू की खोज करने लगे। उन दिनों काशी के स्वामी रामानन्द की प्रसिद्धि चारों ओर फैली हुई थी। कबीरदास उनके पास गए और उनसे गुरू ज्ञान देने की प्रार्थना की। स्वामी रामानन्द ने उन्हें शिष्य बनाना अस्वीकार कर दिया। कबीरदास अपनी धुन के पक्के थे। उन्हें पता था कि, स्वामी जी नित्य प्रातः गंगा स्नान के लिए जाते हैं। एक दिन उसी मार्ग पर वे गंगाघाट की सीढ़ियों पर लेट गए। प्रातः जब हमेशा की तरह स्वामी रामानन्द जी गंगा स्नान के लिए गए तो उनका पैर कबीरदास की छाती पर पड़ गया । उनके मुख से अकस्मात् निकला ‘राम राम‘ कहो भाई। कबीरदास जी की दीक्षा हो गई और यही वाक्य उनका गुरूमंत्र बन गया और वे जीवन भर राम की उपासना करते रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीरदास जी जहां-जहां रहे, वहां उन्होंने पूरे समाज को अपनी विचारधारा से सुगंधित किया। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में राज्य सरकार साहित्य, संगीत एवं कला के क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिये निरन्तर प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम में चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री, आशुतोष टण्डन, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेन्द्र सिंह, लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अध्यक्ष, अनुजा/जजा आयोग श्री बृजलाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।