
चंद्रयान-2 की मिशन निदेशक ऋतु करिधाल को मिला बड़ा सम्मान, भाई ने कहा गर्व है बहन पर
लखनऊ. रॉकेट वुमन नाम से मशहूर चंद्रयान-2 की मिशन निदेशक व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की सीनियर साइंटिस्ट ऋतु करिधाल को 'मानद उपाधि' से नवाजा गया। मंगलवार को लखनऊ विश्विविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंनदीबेन पटेल ने ऋतु करिधाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया। लखनऊ की बेटी कही जाने वाली ऋतु ने इसी विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने 1997 में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद भौतिक विज्ञान विभाग में डॉक्टरेट के लिए दाखिला लिया था।
गौरतलब है कि 7 सितंबर को इसरो का चंद्रयान-2 (Chandryaan-2) के विक्रम मॉड्यूल की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था। यह वो पल था जब पूरा देश टीवी पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग के लिए टकटकी लगाए बैठा था। लेकिन लैंडर का आखिरी क्षण मेंं जमीनी केंद्रों से संपर्क टूट गया और योजना सफल नहीं हो पायी।
बता दें कि ऋतु करिधाल लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली हैं। हालांकि, चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग न हो सकी, लेकिन उनके भाई रोहित ने कहा कि उन्हें अपनी बहन पर नाज है। चंद्रयान के पीछ कई वैज्ञानिकों की मेहनत है।
जानिए ऋतु के बारे में
ऋतु करिधाल लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने लविवि से फिजिक्स में ग्रैजुएशन किया है। गेट की परीक्षा पास करने के बाद ऋतु ने मास्टर्स डिग्री के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज ज्वाइन किया। यहां से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री ली।
Published on:
15 Oct 2019 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
