
Eid-ul-Azha पर 211 किलो के बकरे की लगी बोली, कीमत 8 लाख, राजधानी में बिके 22 लाख के बकरे
लखनऊ. 12 अगस्त को बकरीद (Bakra Eid) है। बकरीद के दौरान सबसे अधिक गुलजार 'बकरा बाजार' (bakra bazar) रहता है। व्यापारी जिन बकरों को 20 से 40 हजार रुपए में खरीदते हैं, बकरीद की बाजार में उन्हें लाखों के दाम पर बेचते हैं। बकरा व्यापारियों के लिए बकरीद का मौसम किसी लॉटरी की तरह आता है। बकरीद के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं और बाजारों में कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के निवासी अबरार खान ने 200 किलों से ज्यादा के बकरे की निलामी की कीमत 8 लाख रखी है। खान का कहना है कि इस सेहतमंद बकरे को यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और साथ ही बकरे को ड्राए फ्रूट से भरी डायट दी जाती रही है। खान के मुताबिक उन्हें अब तक कुर्बानी के लिए बकरे को मांग रहे लोगों की तरफ से 6 लाख तक की ऑफर मिली है।
यह भी पढ़ें - bakra eid : सोजात प्रजाति के बकरे अनूठे, तीन की कीमत 22 लाख
लखनऊ में 22 लाख के बकरे बिके
लखनऊ जिले के काकोरी (Kakori) निवासी अब्दुल करीम के पास सोजात नस्ल के तीन बकरे थे। भोपाल (Bhopal) से आये एक व्यापारी ने कुर्बानी (kurbani) के लिए करीम से सोजात प्रजाति के दो बकरे 15 लाख रुपए में खरीदे। तीसरे बकरे को अन्य व्यापारी ने 7 लाख रुपए में खरीदा। बकरों की अच्छी रकम मिलने से करीम के घर में बकरीद के मौसम में ईद जैसा माहौल है। अब्दुल करीम इन बकरों को राजस्थान से खरीद कर लाये थे। उस वक्त बकरे छोटे थे। करीम ने घर पर ही इनका पालन-पोषण किया। उन्होंने सोजात प्रजाति के तीन बकरों को 22 लाख रुपए में बेचे।
Published on:
08 Aug 2019 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
