17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणः बाजार में आए भगवान के लिए छोटे पंखे, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

गर्मियों के चलते इलेक्ट्रॉनिक बाजार की रंगत बढ़ी है। गर्मियों के इस सीजन में भगवान के लिए भी तरह तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आए हैं। भगवान के छोटे छोटे पंखों से लेकर कूलर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। लेकिन इनकी पंखों की कीमत आपको हैरान कर देंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Mar 23, 2022

fans.jpg

fans

अक्सर लोग जो खाते या पहनते है उसे पहले भगवान पर अर्पित करते हैं। ऐसी ही बढ़ रही गर्मियों को देखते हुए जैसे आम लोगों के लिए नई तकनीक वाले पंखे और कूलर बाजार में आए हैं, वैसे ही भगवान के नई तकनीक वाले पंखे उपलब्ध हैं। कुछ पंखे बिजली से चलते हैं तो कुछ पंखों में बैटरी सिस्टम है।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में ही इलेक्ट्रानिक गैजेट्स में भारी भरकम छूट मिल रही है। ऐसी ही भगवान के मंदिर के लिए छोटे छोटे लुभावने पंखे आए हैं। फर्राटे वाले पंखे से लेकर आकर्षक लाइट वाले पंखे हैं। इनमें एक राधे कृष्ण वाला पंखा है जो चार्जिंग से चलता है। इसमें पंखा चलते हुए म्यूजिक और लाइट भी जलती है। इस पंखे को महिलाएं किचन में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही बैटरी से चलने वाले भी छोटे छोटे पंखे हैं। लेकिन इनकी कीमत सामान्य पंखों से भी ज्यादा है। इनकी कीमत 250 रुपए लेकर एक हजार रुपए है।

ये भी पढ़े : लखनऊ सुपर जाइंट्स: जर्सी लांचिंग में संजीव गोयनका ने कहा, पहले हम जीतेंगे, जारी किया थीम सांग

घर पर मोटर लगाकर बना दिया पंखा

अमीनाबाद बाजार के विक्रेता आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान के मंदिर के लिए मौसम के हिसाब से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते हैं। गर्मी को देखते हुए मोटर और छोटा फैन लगाकर पंखा तैयार किया है। इसकी कीमत 100 से 200 रुपए है। इसके अलावा भी स्वदेशी पंखे हैं, जिनकी कीमत हजार रुपए तक है।

कॉटन की ड्रेसेज, भोग में बदलाव

भगवान को गर्मी से बचाने के लिए तरह तरह के उपाय शुरू किए गए है। सुमन गुप्ता ने बताया अपने मंदिर में पंखा लगाने के साथ ही सभी भगवान के लिए कॉटन के वस्त्र पहनाए हैं। बाजार में मौसम के हिसाब वस्त्र उपलब्ध हैं। सत्तू का भोग लगाते हैं, इसके बाद अब रोजाना शीतल पेय कभी लस्सी, मठा, आम का पना सहित शीतल पदार्थों का भोग लगता है।

ये भी पढ़े : शहीदी दिवसः किस दबाव के चलते कानपुर के लिए निकले थे भगत सिंह

रसोई में भी उपयोग हो सकता है पंखा

छोटे छोटे पंखे भगवान के अलावा महिलाओं को रसोई में भी राहत देंगे। अन्य बड़े पंखो से गैस की आंच में समस्या आती है। लेकिन इन पंखो की हवा सीधे मुंह की तरफ आएगी। जोकि गर्मी से राहत देगी। इनमें नाममात्र की बिजली उपयोग होती है।