
Sitting in NOIDA buy 70 thousand of tax cast from person's account
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मनोरंजन विभाग को खत्म कर दिया है। अब उस विभाग के सभी कर्मचारी वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारी होंगे। शासन के इस आदेश से मनोरंजन विभाग में तैनात रहे हजारों कर्मचारियोंं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश शासन संस्थागत वित्त कर एवं निबन्धन अनुभाग-3 की अधिसूचना संख्या-624/11 दिनांक 24.04.2018 के माध्यम से महा महीम राज्यपाल महोदय द्वारा मनोरंजन कर विभाग में कार्यरत समूह ''कÓÓ,ख ग एवं घ के कार्मिकों को आज दिनांक 24.04.2018 से वाणिज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश में संविलियन किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त संस्थागत कर एवं निबन्धन अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-520/11 दिनांक 24.04.2018 के माध्यम से मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के वाणिज्य कर विभाग में संविलियन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही वर्षो पुराने मनोजनं कर विभाग को समाप्त कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से मनोरंजन कर विभाग चला आ रहा था। इस विभाग के अधीन सिनेमा घरों, मल्टी सिनेमा हाउसेस, नाट्य कार्यक्रमों, टीवी, केबिल आदि थे। इन सब पर विभाग कर लगा कर सरकार की आय बढ़ाता था। जीएसटी आने के बाद इस विभाग पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह विभाग खत्म किया जाएगा तो इसका विलय कहां होगा। इस विभाग के कर्मचारी किस विभाग में जाएंगे। इस बात को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पर मंगलवार को जारी अधिसूचना के बाद सारे कयास खत्म हो गए और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
-----------
पत्रकार सम्मान समारोह
उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा उत्तर पदेश प्रेस क्लब में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उ.प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को आज प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर विधिवत सम्मानित किया गया। इससे पहले, मुख्य अतिथि, केशव प्रसाद मौर्य , उप-मुख्यमंत्री, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों जगदीश गाँधी, शिक्षाविद्, तनवीर हैदर उस्मानी, अध्यक्ष, उ.प्र. राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं वरिष्ठ पत्रकार की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा में चार-चाँद लगा दिया। समारोह का संचालन इरशाद राही ने किया।
Published on:
24 Apr 2018 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
