
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
Lucknow Encroachment free: लखनऊ नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह अभियान नगर निगम नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार श्रीवास्तव और तहसील-सरोजनी नगर के नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार प्रजापति के नेतृत्व में चलाया गया।
स्थान: ग्राम अमौसी, तहसील-सरोजनी नगर, लखनऊ
अभियान का नेतृत्व: नगर निगम व तहसील प्रशासन
अवैध निर्माण: बाउंड्री वॉल व अन्य निर्माण
बाजारू कीमत: ₹20.05 करोड़
नगर निगम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम अमौसी की गाटा संख्या-02, 21, 37, 38, 40, 79 और 94 पर नगर निगम की निहित भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने इन भूखंडों को अतिक्रमण मुक्त किया।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भविष्य में भी इस प्रकार की सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जों को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी। यह अभियान नगर निगम की संपत्तियों को संरक्षित करने और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Published on:
04 Mar 2025 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
