4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Job Fraud: फर्जी है यूपी में 4000 भर्ती का ये विज्ञापन, कहीं आपने अप्लाई तो नहीं किया?

Job Fraud: उत्तर प्रदेश में जालसाजी और फ्रॉड की खबरें बढ़ती जा रही है। इसी सिलसिले में हाल में ही एक विज्ञापन वायरल हो रहा है जिसमे 4000 पदों पर नियुक्ति करने का दावा किया जा रहा है। आइये जानते हैं इस विज्ञापन की क्या है असलियत।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Aug 08, 2023

Fake Job advertisement of 4000 recruitment in up nhm have you applied

Job Fraud: उत्तर प्रदेश में लगातार ऑनलाइन फ्रॉड और जालसाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जालसाज अच्छी तरह लोगों का मनोभाव समझते हैं और उसी के हिसाब से अपनी अगली रणनीति बनाते हैं। बेरोज़गारी की बढ़ती समस्या देखकर जालसाजों ने एक नया तरीका निकाला है जिसमे वो किसी सरकारी संस्थान में फ़र्ज़ी वैकेंसी दिखाकर पैसा लूटते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमे सरकारी विभाग में वैकेंसी दिखाकर गोरखधंधा किया जा रहा है।


ये है वो फर्जी भर्ती
‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (उत्तर प्रदेश) में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4 हजार पदों पर भर्तियां निकली हैं।’
अगर आपके पास भी इस तरह की नौकरी की खबर आए तो आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है। दरअसल कुछ जालसाजों ने फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया है जिसके तहत NHM भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। NHM UP ने ट्विटर पर इसे फर्जी बताते हुए ट्वीट किया है।

NHM UP ने ट्वीट कर दिया स्पष्टीकरण

NHM UP ने ट्वीट किया कि, ''एनएचएम भर्ती संबंधी वायरल सूचना से सावधान रहें, जिसका विज्ञापन संदर्भ: संख्या 593/एसपीएमयू/एनएचएम/एचआर/अपॉइंट/2022-23/6405 दिनांक 1/8/2023 है. यह पूर्णतः फर्जी है, जिसका nhm up द्वारा कोई भी संबंध नहीं है। सभी आधिकारिक प्रतियोगिताएं/घोषणा/भर्ती संबंधित विवरण केवल NHM UP की आधिकारिक वेबसाइट https://upnrhm.gov.in और सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट पर ही पोस्ट किए जाते हैं। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें। ''