9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी के इस इलाके में चलते हैं सबसे ज्यादा फर्जी स्कूल, आप भी हैरान रह जाएंगे

फर्जी स्कूलों का भंडाफोड़ तेजी से हो रहा है। ऐसे 100 से ज्यादा स्कूलों को चिन्हित किया गया है जो फर्जी तरीके से चल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
hh

लखनऊ. फर्जी स्कूलों का भंडाफोड़ तेजी से हो रहा है। ऐसे 100 से ज्यादा स्कूलों को चिन्हित किया गया है जो फर्जी तरीके से चल रहे हैं। कोई मदरसे की मान्यता लेकर स्कूल चला रहा है तो कोई प्राइमरी की मान्यता पर 12वीं तक क्लासेस संचालित कर रहा है। राजधानी में कुछ इसी तरह सैकड़ों फर्जी स्कूलों का संचालन जारी है। हैरान करने वाली बात ये है कि बख्शी का तालाब इलाके में सबसे ज्यादा इन फर्जी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।

ब्लाक में फर्जी स्कूलों की संख्या

बीकेटी-40

सरोजनी नगर-31

काकोरी-19

माल-34

कई स्कूल के मानक नहीं पूरे


राजधानी में चलने वाले कई स्कूलों की मान्यता इसलिए नहीं मिली क्योंकि वे मानकों के अनुसार है। इसी तरह मार्डन मांटेसरी स्कूल, हमिरापुर और संस्कार भारती मेमोरियल पब्लिक स्कूल महदोइया ने मान्यता के लिए आवेदन तो किया लेकिन मानक नहीं पूरे किए। शेष स्कूल भी नोटिस देने के बावजूद फर्जी रूप से चल रहे हैं। सरोजनी क्षेत्र में भी अमान्य स्कूलों की भरमार है। यहां सरस्वती ज्ञान मंदिर कल्ली पश्चिम के पास कक्षा एक से पांच तक की मान्यता है. लेकिन क्लास 12 तक संचालित हो रही हैं. जो नियम विरुद्ध है।

एक लाख रुपए तक जुर्माना है


निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)-2009 की धारा-18 (ए) में स्पष्ट प्रावधान है कि बिना मान्यता लिए कोई भी स्कूल संचालित नहीं किया जाएगा। यदि ऐसे स्कूल संचालित पाए जाएं तो उन पर कार्रवाई कर जुर्माना वूसला जाए. यह दंड एक लाख रुपए तक हो सकता है।

स्कूलों के नाम (मलिहाबाद इलाके के)

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पुरवा

आरएस कॉन्वेंट स्कूल, शिवदासपुर रोड

आरआर आदर्श मांटेसरी स्कूल, नया लीला खेड़ा

ओम सरस्वती बाल विद्या मंदिर, काजीखेड़ा

एकता शिक्षण संस्था, मीठेनगर

शुभम पब्लिक स्कूल, चांदपुर

टीपी मेमोरियल स्कूल, सन्यासीबाग

रेहान पब्लिक स्कूल, मुजासा

नव जागृति इंटर कॉलेज, मो.नगर तालुकेदारी

युसूफ मांटेसरी स्कूल, मो. नगर रहमत नगर

योगानन्द एकेडमी, भटपुरवा

डीओपी शिक्षण संस्थान, तिलकखेड़ा

ओमनी प्रजेन्ट स्कूल, रहीमाबाद

पैराडाइज एकेडमी, बनिया खेड़ा

बीपी मेमो. जूनियर हाईस्कूल, कनार

चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी, मिर्जागंज

अशफाक उल्ला खां प्राथमिक स्कूल, गोलाकुआं

आरबीएचएल शिक्षण संस्थान, मवई कला

यूएनपी मांटेसरी स्कूल, कसमंडी खुर्द

सरस्वती बाल विद्या मंदिर, भुलभुला खेड़ा

डीडीपी यूचर फाउंडेशन पब्लिक स्कूल, हसनापुर

कब बंद होंगे ये स्कूल


बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना जारी की थी कि जनपद में कहीं भी अमान्य स्कूल संचालित हो रहे हों तो कोई भी उसकी गोपनीय सूचना दे सकता है. सूचना में मलिहाबाद, माल व बीकेटी के 9 अमान्य स्कूलों के संचालन की बात सामने आई थी. इनमें शुभम पब्लिक स्कूल, चांदपुर, जैतवन पब्लिक स्कूल, मायापुरी बीकेटी, न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी, कुर्सी रोड, पीवीआर पब्लिक स्कूल अटौरा, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, कटौली, राजीव गांधी स्कूल, माल, अंबेडकर शिक्षण संस्थान, अनीसपुर माल, गुप्ता पब्लिक स्कूल, अटारी शामिल है. बीएसए ने बताया कि जिन क्षेत्र में यह स्कूल संचालित हैं, वहां के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि यह स्कूल अवैध रूप से चल रहे हैं तो इसकी अमान्य क्लासेस का संचालन तीन दिन में बंद कराएं।