23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ लखनऊ में हुआ मुकदमा

मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने भी हत्या करवाने का आरोप लगाया था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 10 Nov 2018, 5:32 PM IST

fir on kotedar

कोटेदार पर मुकदमा

लखनऊ। अपराध की दुनिया से सियासत का रास्ता चुनने वाले पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है। जौनपुर से सांसद रहे धनंजय सिंह पर इस बार रंगदारी मांगने के साथ ही हत्या की धमकी देने का भी मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों को दावा है कि पुलिस अब धनंजय सिंह को खोजने में लगी है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर बागपत जेल में मारे गए डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने भी हत्या करवाने का आरोप लगाया था। लंबे समय के बाद एक बार फिर धनंजय सिंह बेहद चर्चा में हैं। शनिवार को जानकीपुरम थाने में धनंजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

धनंजय पर इस बार किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि किसान नेता ने मुकदमा लिखाया है। किसान यूनियन के नेता राजू गुप्ता ने आज बाहुबली नेता धनंजय सिंह पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि धनंजय सिंह ने किसान यूनियन नेता राजू गुप्ता से 50 लाख रुपया की रंगदारी मांगी है। इस सम्बबन्ध में सम्पर्क साधने के बाद भी धनंजय सिंह से बात नहीं हो सकी।