25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं रहे यूपी के पूर्व गृहमंत्री महाराजा समथर, लखनऊ में लिए अंतिम सांस

Uttar Pradesh के पूर्व गृहमंत्री Maharaja Samthar का आज बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह प्रतापगढ़ के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के सगे मामा थे।    

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Mar 08, 2023

Maharaja Samthar death in Lucknow

पूर्व गृहमंत्री महाराजा समथर

यूपी के पूर्व गृहमंत्री महाराजा समथर का आज बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 72 साल की साल में उन्होंने लखनऊ में अपने आवास पर सुबह करीब 11:30 अंतिम सांस ली। गुरुवार को समथर में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

7 बार विधायक और एक बार MLC थे
कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती थी। वो झांसी की गरौठा विधानसभा से 7 बार विधायक और एक बार MLC रहे। बता दें, वो झांसी की समथर स्टेट रियासत के महाराजा भी थे।

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा स्वर्ग, बीजेपी नेता का बयान

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया, “झांसी में समथर स्टेट रियासत हुआ करती थी। महाराज रणजीत सिंह जूदेव का जन्म दो अगस्त 1950 को समथर में ही हुआ था। वो गरौठा विधानसभा से 7 बार विधायक और एक बार MLC थे। कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसलिए वे लखनऊ में अपने आवास में रह रहे थे, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।”

राजा भैया के सगे मामा थे राजा समथर
प्रदीप जैन ने बताया, “राजा समथर का एक बेटा समरजीत और एक बेटी निहारिका है। निहारिका की शादी राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत से हुई है। इसलिए वो पूर्व सीएम के समधी थे। वह प्रतापगढ़ के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के सगे मामा थे।”

राज्यमंत्री प्रदीप जैन ने आगे बताया, “आज रात राजा समथर की पार्थिव शरीर समथर पहुंच जाएगी। कल यानी गुरुवार सुबह 10 बजे से समथर किले के अंदर अंतिम दर्शन होंगे। 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सीएम वशुंधरा राजे और राजा भैया के आने की भी चर्चा है।”