30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi Special- गणपति बप्पा बना देंगे आपको धनी, करने होंगे यह काम

इन उपायों से दूर करें घर की गरीबी

3 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Sep 03, 2016

Lal Bagh Ka Raja Lord Ganesha

Lal Bagh Ka Raja Lord Ganesha

लखनऊ.अगर आप चाहते हैं की इस गणेश चतुर्थी आपके बुरे दिन ख़त्म हो जाये और घर धन-धान्य से संपन्न हो तो फिर इन उपायों को करना होगा। मुम्बई के लाल बाग का राजा सभी की मनौतियों को पूरा करते हैं उसी तरह आप अपने घर में और मंदिर में जाकर गणेश भगवान की पूजा करके उनको प्रसन्न कर सकते हैं। लखनऊ के आईटी स्थित गणेश प्रतिमा मनौतियों के राजा की स्थापना 4 सितंबर को होगी। यहां पुजारी ने धन प्राप्ति और सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताए हैं।


Lalbagh ka Raja

- सुबह स्नान के बाद गणेश मंदिर जाएं और गुड़ की 21 ढेली या 21 छोटे-छोटे टुकड़े चढ़ाएं। साथ ही दूर्वा भी चढ़ाएं।
- 7 नारियल की माला बनाएं और श्रीगणेश को चढ़ाएं, इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
- श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें। सिंदूर से शृंगार करें। मोदक का भोग लगाएं। दूर्वा भी चढ़ाएं। गणेश मंत्र का जाप करें।
- गणेशोत्सव के दिनों में सुबह स्नान के बाद श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। पूजा के बाद घी और गुड़ का दान कर दें।
- कच्चे धागे में 7 गांठ लगाएं और गणेशजी को चढ़ाएं। साथ ही गणपति जी से प्रार्थना करें कि सभी कष्ट दूर हों। पूजा के बाद यह धागा अपने पर्स में रखें।
- बड़ी से बड़ी परेशानी दूर करने के लिए किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं और मंदिर जाकर भगवान श्रीगणेश से परेशानियों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें।
- रोज सुबह स्नान के बाद एक थाली में चंदन से ओम् गं गणपतयै नम: मंत्र लिखें। इसके बाद इस थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखें और गणेशजी को चढ़ाएं।
- दूर्वा की 21 गांठ गणेशजी को रोज चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में बरकत बनी रहती है।
- किसी पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय रात में किया जाना चाहिए। दीपक लगाकर घर लौट आए, पीछे पलटकर न देखें।
- किसी ब्राह्मण, जरूरतमंद व्यक्ति या गरीब बच्चों को अनाज, मिठाई दान करें। साथ ही कपड़ों का दान करना भी अच्छा रहता है।
- तालाब या नदी में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। शास्त्रों के अनुसार इस उपाय से बड़ी-बड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
- नियमित रूप से श्रीगणेश का अभिषेक करने से भी घर परिवार की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें।
- गणेश मंदिर जाएं और जरूरतमंद लोगों को अपने सामथ्र्य के अनुसार धन का दान करें। दान से पुराने पापों का असर खत्म हो जाता है।
- हनुमानजी के मंदिर में तेल का दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को तुलसी के पास दीपक जलाने का उपाय शुरू करें। सुबह तुलसी के एक पत्ते का सेवन करें।
- शनि की साढ़ेसाती या ढय्या हो तो सुबह सुबह पीपल पर जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें। शाम को पीपल के नीचे दीपक भी जलाना चाहिए।
- रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें। जल चढ़ाने के साथ ही लाल फूल भी सूर्य को चढ़ाएं।
- किसी महालक्ष्मी मंदिर में तीन झाड़ू, गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती का दान करें। ये दान किसी को बिना बताए करें।
- किसी शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं, ध्यान रहे सभी चावल पूरे होने चाहिए। खंडित चावल नहीं चढ़ाने चाहिए।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader