
आरएलडी चीफ जयंत चौधरी
Ghosi By-Election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उपचुनाव सीट पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी किया है। खबर लिखे जाने के बाद 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 15,732 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान उनसे लगातार पीछे चल रहे हैं।
इस बीच जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और पूर्व मंत्री ओपी राजभर पर तंज कसा है। रोहित अग्रवाल ने X पर लिखा कि घोसी चुनाव अपडेट- 12 राउंड में 18000 से अधिक वोटों से सुधाकर सिंह आगे चल रहें हैं !! अरे वह पीले गमछे वाले चाचा दिखे क्या?
NDA और INDIA गठबंधन के बीच मुकाबला
2024 लोकसभा चुनाव से पहले घोसी विधानसभा उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल इस चुनाव में ‘एनडीए’ और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है। इस उपचुनाव में चौहान को NDA के सहयोगियों... अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिला है।
वहीं, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों - कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से समर्थन मिला है।
Updated on:
08 Sept 2023 01:25 pm
Published on:
08 Sept 2023 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
