19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरजदीप कॉमप्लेक्स में मिले लड़का-लड़की के शव, दोनों के हाथ की नस कटी, शरीर की कई हड्डियां भी टूटी

छत पर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों को उठाना पड़ा ये खौफनाक कदम...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Jan 05, 2018

Girl and boy dead body found in Surajdeep Complex Jopling Road Lucknow

सूरजदीप कॉमप्लेक्स में मिले लड़का-लड़की के शव, दोनों के हाथ की नस कटी, शरीर की कई हड्डियां भी टूटी

लखनऊ. राजधानी के पॉश इलाके में जॉपलिंग रोड पर सूरजदीप कॉमप्लेक्स में आज सुबह तड़के एक प्रेमी युगल के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल ने पहले अपने हाथ की नस कटी और फिर 5 मंजिला इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची है और खून के सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है और मामले की जांच में जुटी है।

खून से लथपथ मिले शव

जानकारी के मुताबिक सूरज दीप कॉन्प्लेक्स के चौकीदार ने बताया कि सुबह 4 बजे तक यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं था। लेकिन वह जब चाय पीने के लिए गया, शायद उसी समय ये वारदात हुई है। खबरों के मुताबिक उजाला होने पर लोगों ने देखा कि एक युवक और युवती का खून से लतपथ शव जमीन पर पड़ा है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि कॉम्प्लेक्स में 2 डेडबॉडी की सूचना मिली थी। वारदात को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने पहले अपने हाथ की नस काटी, उसके बाद लड़की ने 5 मंजिल से छलांग लगा दी। मरने वाले युवक का नाम ओजस तिवारी और युवती का नाम काजल पांडेय है। दोनों कैसरबाग के रहने वाले हैं।

मोबाइल से सिम गायब

जांच के दौरान पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक नई ब्लेड भी मिली है। ऐसी आशंका जताई जा रही है दोनों यहां आए और छत पर अपने हाथ की नस काट ली। कॉमप्लेक्स की छत पर काफी खून भी पड़ा मिला। शव के पास से एक मोबाइल भी मिला है, जिसमें कुछ तस्वीरें हैं। मोबाइल में कोई भी डायल नंबर नहीं है। फिलहाल पुलिस ने फोन को अपने को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी की भी जांच कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि ये कब छत पर गए।