14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanjeev Jeeva Murder Case Update : लक्ष्मी को मिली अस्पताल से छुट्टी, मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल

Gangster Sanjeev Maheshwari Jeeva: लखनऊ के हाईकोर्ट में हुई गोलीबारी में घायल बच्ची को अस्पताल लाया गया था। इसमें दो कांस्टेबल भी घायल हो गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 16, 2023

Sanjeev Jeeva Murder Case Update

Sanjeev Jeeva Murder Case Update

Gangster Sanjeev Maheshwari Jeeva: 7 जून को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा को मारने वाले लखनऊ कोर्ट रूम शूटआउट में कंधे के नीचे गोली लगने से घायल हुई 18 महीने की बच्ची को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से छुट्टी मिल गई है।

सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने दी हरी झंडी

केजीएमयू में ट्रॉमा सर्जरी विभाग के प्रमुख संदीप तिवारी ने कहा लड़की अब बिल्कुल ठीक है। हमने उसे पांच दिनों के बाद फॉलो-अप के लिए बुलाया है और अगर चीजें ठीक रही, तो उसे दोबारा नहीं बुलाया जाएगा। गोलीबारी के तुरंत बाद बच्ची को यहां अस्पताल लाया गया था। इसमें दो कांस्टेबल भी घायल हो गए थे।

२ घंटे चले ऑपरेशन में गोली हटा दी गई थी

डॉक्टरों ने कहा कि गोली को हटा दिया गया है और अब वह सामान्य जीवन जी पाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल में बच्ची को देखने गए थे।

यह भी पढ़ें: Video: कुख्यात माफिया की निमोनिया से मौत, जानिए कौन था वो