
चंद्रयान-3 की गौरव गाथा को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल
UP News: यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में अब चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को शामिल किया जाएगा, जिससे देश की इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में यूपी के छात्र-छात्राओं को भली-भांति जानकारी हो सके। इस बात की जानकारी राज्य की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने आज यानी रविवार को मीडिया से बात करते हुए कही।
चंद्रयान-3 की सफलता को यूपी के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है। आज हर एक भारतवासी इस बात को लेकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता को यूपी के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम इतिहास विषय में शामिल होगा, जिससे बच्चे इस गौरव गाथा के बारे में जान सके। आने वाली पीढ़ी भी पाठ्यक्रम में शामिल होने से इस गौरव गाथा को जानकर खुद को गौरवांवित महसूस करेगी। इस दौरान गुलाब देवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसीलिए आज जहां दुनिया भारत की तारीफ कर रही है। वहीं विपक्ष चंद्रयान को लेकर भी बुराई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
Published on:
27 Aug 2023 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
