UP Gold-Silver Price Today: उत्तर प्रदेश में आज सोने-चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। सोमवार को सोने के दाम में वृद्घि हुई हैं, वहीं, चांद के दाम में कोई बदलाव नहीं ह़ुआ है।
Sona Chandi ka Bhav: सोना-चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को सोने के दाम में हुई है। 22 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 54,910 रुपये है, जो बीते दिन 54,900 रुपये था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 59,900 रुपये है, जो पिछले दिन 59,890 रुपये थी।
लखनऊ में 22 कैरेट सोने के दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 54,060 रुपये है। जबकि 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 60,050 रुपये है। वहीं, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। लखनऊ में एक किलो चांदी का रेट 74,700 रुपये है। बीते दिन चांदी की कीमत इतनी ही थी।
22 और 24 कैरेट में ये है अंतर
बता दें कि 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है। लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते।इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।