नेशनल पीजी कॉलेज में 19 फरवरी को गूगल की ओर से होने वाले इस प्लेसमेंट किसी विशेष कोर्स के छात्रों की डिमांड नहीं की गई है। उन्होंने फाइनल ईयर के बच्चों को रिक्रूट करने को कहा है। कॉलेज के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए समेत बीवोक के छात्र इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। बता दें कि अब तक नेशनल पीजी मेंकई मल्टीनैशनल कंपनियां छात्रों का रिक्रूटमेंट कर चुकी हैं। इनमें आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, टॉमी हिल फिगर, टीसीएस, साउथ इंडियन बैंक, विप्रो, इम्फोसिस, वोडाफोन, फेड्रल बैंक, एचसीएल, ब्रिटिश टेलिकॉम, टीसीएस, नोकिया समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं।