क्या था मामला
कासगंज में हुए बवाल के बाद जिलाधिकारी ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि अजब रिवाज बन गया है। मुस्लिम मोहल्लों में ज़बरदस्ती जलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्यों भाई वे पकिस्तानी हैं क्या ?यही यहां बरेली में खैलम में हुआ था. फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए। जिलाधिकारी की इस पोस्ट के बाद हड़कम्प मच गया था और भाजपा विधायक ने जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसे लोगों की जगह जेल में होनी चाहिए। वहीं जब कमिश्नर से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो वो बचते नजर आए।