28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं गुड्डू जमाली, आज बसपा छोड़ सपा में हुए हैं शामिल

Guddu Jamali Net Worth: पहले अफजाल अंसारी और अब उनके बाद पूर्वांचल के नेता बसपा छोड़ शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने आज सपा ज्वाइन कर लिया। हलफ़नामे में कुल संपत्ति का ब्योरा देते हुए जानकारी दी थी कि उनके पास साल 2022 तक 196 करोड़ की कुल संपत्ति थी।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

Feb 28, 2024

guddu_jamali_net_worth.png

Guddu Jamali Net Worth

Guddu Jamali Net Worth: बीते दिन यूपी में हुए राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से लगे झटके के बाद सपा अब मुस्लिम वोटरों को साधने के प्रयास में जुट गई है। पहले अफजाल अंसारी और अब उनके बाद पूर्वांचल के नेता बसपा छोड़ शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने आज सपा ज्वाइन कर लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा उन्हें एमएलसी बना सकती है। अब मुस्लिम नेता गुड्डू जमाली के पार्टी में शामिल होने से सपा आजमगढ़ में और मजबूत होगी।

शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली शुरूआत से पूर्वांचल के बड़े मुस्लिम नेता माने जाते रहे हैं। आजमगढ़ में मुस्लिम वोटरों पर गुड्डू जमाली की अच्छी पकड़ है। गुड्डू जमाली यूपी के आजमगढ़ जिले के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता वकील हैं। गुड्डू की शुरूआती पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी इंटरमीडियट तक की पढ़ाई आजमगढ़ से ही पूरी की। उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से बीकॉम और एमबीए पूरा किया। पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी में गुड्डू जमाली बतौर एमडी कार्यरत हैं।

गुड्डू जमाली का नाम उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट में आता है। उनकी गिनती बड़े बिजनेसमैन में भी होती है। उनके अंतर्गत कई कंपनियां और स्कूल संचालित होती हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी ओर से दाखिल हलफ़नामे में कुल संपत्ति का ब्योरा देते हुए जानकारी दी थी कि उनके पास साल 2022 तक 196 करोड़ की कुल संपत्ति थी। जिसमें करीब 188 करोड़ की चल संपत्ति और 84 करोड़ की अचल संपति है। इसके साथ ही उन्होंने 31 करोड़ की देनदारियां भी बताई हैं।

बता दें, गुड्डू जमाली उत्तर प्रदेश की मुबारकपुर विधानसभा सीट से साल 2012 और 2017 में मायावती की पार्टी बसपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। साल 2014 और 2022 लोकसभा उपचुनाव में गुड्डू जमाली ने फिर बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा और इस बार उन्होंने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के मुस्लिम वोटों में बड़ी सेंध लगाई। जिसकी वजह से समाजवादी पार्टी को भाजपा के हाथों हार देखने को मिली। ऐसे में गुड्डू जमाली का सपा में आने आजमगढ़ में पार्टी का किला और मजबूत होता दिख रहा है।