
हक्का नूडल रेसिपी
लखनऊ. अगर रोज-रोज दाल चावल से हो गए है परेशान तो आप भी हक्का नूडल hakka nodles खाकर अपना टेस्ट बदल सकते है यह एक लच्छेदार सेवई जैसा होता है जिससे आप वेज या नॉनवेज दोनों तरीके से बना सकते है हक्का नूडल आज-कल लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है आइये जानते है इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने का क्या तरीका है।
हक्का नूडल रेसिपी hakka noodles recipe-
नूडल बनाने की आवश्यक सामग्री -
हक्का नूडल्स 100 ग्राम, गाजर 02 कप महीन कटी हुई, प्याज - 02 कप महीन कटा हुआ, शिमला मिर्च - 02 कप महीन कटा हुआ, बींस स्प्रारउट्स - 02 कप, हरी प्याज - 02 कप कटी हुई, पत्ता गोभी 02 कप कटी हुई, लहसुन - 01 छोटा चम्मच कटा हुआ।
सीजिंनिग सामग्री -
काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच, शक्कर - 1/2 छोटा चम्मच, अजीनोमोटो - 1/2 छोटा चम्मच , सोया सॉस - 3 छोटे चम्मच, चिली सॉस - 1 बड़ा चम्मच, टोमौटो केचअप - 1 बड़ा चम्मच, नमक - स्वादानुसार
सबसे पहले एक बड़े भगोने में पानी लें, जिसमें नूडल्स आसानी से उबल सकें। उस पानी में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करें। जब पानी गरम हो जाए, उसमें नूडलस डालें और उबाल लें। लगभग 95 पर्सेंट नूडल्स पकने के बाद गैस बंद कर दे नूडल्स पूरी तरह से नहीं पकने चाहिए, एक बड़े छन्ने की मदद से नूडल का पानी अलग कर दें। उबले हुए नूडल पर थोड़ा सा ठंडा पानी डालें और उसे रख दें।
अब एक फ्राई पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें कटे हुए लहसुन कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज डालें और सारी सब्जियां डालें और दो मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।
अब पैन में सीजनिंग की सामग्री डालें और अच्छे से मिला लें। इसे दो मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद इसमें उबले हुए नूडल डालें और चला कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इसे एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं, फिर गैस बंद कर दें। हक्का नूडल्स कम्प्लीट अब आपका वेज हक्का नूडल्स Veg Hakka Noodles तैयार है।
Published on:
11 Sept 2021 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
