24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखती हैं हरियाली तीज का व्रत, जानिये शुभ मुहूर्त समेत व्रत की विधि

Hariyali Teej Importance Vrat Vidhi Puja Shubh Muhurt- श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज या हरियाली तीज कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। आज यानी बुधवार 11 अगस्त को हरियाली तीज है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 11 Aug 2021, 9:49 AM IST

Hariyali Teej Importance Vrat Vidhi Puja Shubh Muhurt

Hariyali Teej Importance Vrat Vidhi Puja Shubh Muhurt

लखनऊ.Hariyali Teej Importance Vrat Vidhi Puja Shubh Muhurt. श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज या हरियाली तीज कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। आज यानी बुधवार 11 अगस्त को हरियाली तीज है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं। दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत पूरा करती हैं।सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए और कुंवारी युवतियां अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। इस बार हरियाली तीज पर शिव योग नाम का बहुत ही शुभ योग भी बन रहा है। शिव योग को सभी प्रमुख योगों में से बहुत ही शुभ और सुख-संपदा देने वाला माना गया है।

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 अगस्त दिन मंगलवार की शाम 06 बजकर 11 मिनट से शुरू हो चुकी है। तृतीया तिथि 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार की शाम 04 बजकर 56 मिनट पर खत्म होगी। सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा और दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक विजया मुहूर्त रहेगा।

सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि को ही शिवजी और माता पार्वती का मिलन हुआ था। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए 107 जन्म लिए थे। 108वें जन्म में कठोर तप से भगवान शिव को प्रसन्न किया। इसलिए यह व्रत करने से माता पार्वती प्रसन्न होकर पतियों को दीर्घायु और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। सुहागिनें इस दिन व्रत रखकर विधि विधान से उसे पूरा करती हैं।

ये भी पढ़ें:शुरू हो गया उत्सवों का महीना अगस्त, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, कजरी तीज सहित इस माह पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार

ये भी पढ़ें: बिना परीक्षा 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, ग्राम पंचायतों की इस 58 हजार पदों के लिए हो रही भर्ती