
हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कल यानी कि 8 अक्टूबर हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने वाले हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को आगे बताया गया है। एग्जिट पोल के नतीजे अगर सही साबित हुए तो हरियाणा में कांग्रेस 10 साल बाद एक बार फिर सरकार बनाएगी। हरियाणा में आए रिजल्ट का असर यूपी में होने वाले उपचुनाव पर पड़ सकता है।
हरियाणा में जाट वोट बैंक की नाराजगी जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के प्रति दिखाई जा रही है, उसका असर पश्चिमी यूपी में पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हरियाणा का रिजल्ट कांग्रेस, भाजपा ही नहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की रणनीति पर भी असर डाल सकती है। सीएम योगी इसमें से अधिकत्तर सीटों का दौरा कर चुके हैं।
यूपी में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, उसमें से पांच सीटें समाजवादी पार्टी के कब्जे की हैं। वहीं, तीन सीटों पर भाजपा, एक सीट पर रालोद और एक सीट पर निषाद पार्टी का कब्जा था। हालांकि, उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां काफी तेज हैं। यूपी विधानसभा में हार के बाद बसपा एक बार फिर से दुगने ताकत से उठने की तैयारी में जुटी है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने उत्तराधिकारी आकाश आनंद को हरियाणा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। अगर वह वहां सफल होते हैं तो यूपी की राजनीतिक जमीन पर 2027 से पहले उपचुनाव में उतार सकती हैं।
Published on:
07 Oct 2024 02:52 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
