7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाक्टर्स एवं चिकित्सा क्षेत्र में लगे स्वास्थकर्मियों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि डाक्टर एवं स्वास्थकमिर्यों समाज का सबसे सम्मानित व्यक्ति होता है जिसे भगवान का दर्जा प्राप्त है.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 29, 2021

Jay Pratap Singh

Jay Pratap Singh

लखनऊ. कोविड-19 महामारी के दौरान अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डाॅक्टर, हेल्थकेयर प्रदाताओं, फार्मा कंपनियों एवं संबंधित संस्थानों को उनकी कार्यकुशलता के साथ-साथ उनके सामाजिक योगदान के आधार पर ‘हेल्थ आईकन अवार्ड्स सीजन-3‘ में सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि डाक्टर एवं स्वास्थकमिर्यों समाज का सबसे सम्मानित व्यक्ति होता है जिसे भगवान का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में रोगियों की सेवा करने में सामाजिक पक्ष को ध्यान में रखकर अवार्ड देना एक अच्छी बात है जिससे डाक्टर्स एवं चिकित्सा क्षेत्र में लगे लोगो का उत्साह वर्धन होगा जिससे दीन दुखियों एवं रोगियों की बेहतर सेवा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान डाक्टर्स एवं चिकित्सा क्षेत्र में लगे स्वास्थकर्मियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम के आयोजन समिति से अनुराग बत्रा ने कहा कि इस अवार्ड कार्यक्रम में लगभग 28 डाक्टर्स, हेल्थकेयर प्रदाताओं, फार्मा कंपनियों एवं संबंधित संस्थानों को सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि यह अवार्ड डाक्टर्स/स्वास्थ्य कर्मी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं कार्यकुशलता, लोकप्रियता एवं सामाजिक योगदान के आधार पर दिया गया। उन्होने बताया कि मीडिया प्लानर एवं डिजीवेव मीडिया वेंचर के तत्वावधान में हेल्थ आईकन अवार्ड्स सीजन-3 का आयोजन किया गया।

हेल्थ आइकन अवार्ड सीज़न-3, एक मंच है जो चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाॅक्टर, हेल्थकेयर प्रदाताओं, फार्मा कंपनियों एवं संबंधित संस्थानों व विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाता है। यह एक मंच है जिसका लक्ष्य सिर्फ महान काम को पहचानना नहीं है, बल्कि पेशेवरों के लिए ज्ञान और नेटवर्किंग के अवसरों को साझा करना भी है। हेल्थ आइकन अवार्ड सीज़न-3 का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को एक वैश्विक बेंचमार्क और मान्यता प्रदान करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ले0 जन0 (डाॅ0) बिपिन पुरी, पी0वी0एस0एम0, वी0एस0एम0 (रिटा0), कुलपति, केजीएमयू, प्रो0 आर0के0 धीमान, निदेशक, एस0जी0पी0जी0आई0एम0एस0 एवं प्रो0 ए0के0 सिंह, वाइस चांसलर, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनीवर्सिटी द्वारा की गई।