
यूपी विधानसभा गेट पर 15 मिनट तक सेना का हेलीकॉप्टर मंडराता रहा।
लखनऊ में मंगलवार दोपहर अचानक से विधानसभा के गेट पर सेना का हेलीकाप्टर मंडराने लगा। इसी बीच विधानसभा की छत पर कुछ सेना के अफसर भी दिखाई दिए। नो फ्लाइंग जोन में सेना का हेलीकाफ्टर को मंडराता हुए देख लोगों को लगा कि कहीं कोई आतंकी हमला तो नहीं है। सड़कों पर गाडियां थम गई और काफी भीड़ लग गई। विधानसभा के पास ही लोकभवन और सीएम कार्यालय है।
हालांकि, बाद में पता चला कि यह वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर था जो कि मॉक ड्रील के उद्देश्य से विधानसभा के ऊपर लाया गया था। ये हेलीकॉप्टर करीब 15 मिनट तक विधानसभा के करीब उड़ता रहा। इसके बाद बीजेपी कार्यालय की तरफ से उड़ान भरता हुआ निकल गया।
लखनऊ में कल होगी मॉक ड्रिल
दरअसल बुधवार को विधानसभा परिसर में आतंकी हमले से सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल होनी है। ये उसी की रिहर्सल का हिस्सा था। दरअसल NSG ने लखनऊ को सुरक्षा की दृष्टि से चुना है। ऐसे में यूपी पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है।
बुधवार को NSG और यूपी पुलिस के साथ ही स्पेशल फोर्स विधानसभा और मुख्यमंत्री ऑफिस यानी लोगभवन पर अभ्यास करेगी। जानकारी के अनुसार, इस दौरान NSG कमांडो, स्थानीय पुलिस बम और गोलियों का भी प्रयोग करेगी। जिसकी आवाजें पूरे शहर में सुनाई देंगी। लखनऊ में यह मॉक ड्रिल बुधवार शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगी।
Published on:
12 Sept 2023 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
