30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाकामियों को छुपाने के लिए निर्दोषों को फंसा रही सरकार, क्यों नहीं जारी करती टॉप 10 माफियाओं के नाम: अखिलेश यादव

UP Politics: प्रदेश में हर तरफ अराजकता, हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Tiwari

Apr 12, 2023

hide-failures-government-implicating-innocents-why-does-not-release

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

पार्टी कार्यालय में ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अपराध कम नहीं कर पा रही है और नाकामियों को छुपाने के लिए निर्दोष लोगों को फंसा रही हैं।

इस सरकार में अत्याचार सबसे ज्यादा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और गरीबों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। हर तरफ अराजकता है हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। कहीं दबंग और अपराधी हत्याएं कर रहे हैं तो कहीं पुलिस निर्दोषों की पीटकर मार रही है।


फेक एनकाउंटर कराने में सरकार सबसे आगे
सपा अध्यक्ष ने CM योगी के एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मानवाधिकार आयोग ने फेक एनकाउंटर को लेकर सबसे ज्यादा नोटिस प्रदेश सरकार को भेजे हैं। भाजपा सरकार को कानून और संविधान की कोई परवाह नहीं है। भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से नाकाम है।

नाकामियों को छुपाने के लिए निर्दोष लोगों को फंसा रही
सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाती है। समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि सरकार प्रदेश के टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करें, लेकिन सरकार सूची क्यों नहीं जारी कर रही है?

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: लखनऊ मेयर सीट के लिए BJP के दो मंत्रियों की पत्नीयां रेस में, जाने किसे मिलेगा टिकट

सपा ने मनाई ज्योतिबा फुले जयंती
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को समाज सुधारक एवं विचारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।

Story Loader