4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिन्दी दिवस 2017 : हिंदी आती है तो आपके पास है सरकारी नौकरी पाने के सुनहरा मौका

Hindi Diwas 2017 : अच्छी हिंदी बोलने और समझने वाले लोग हिंदी से अच्छी कमाई कर सकते हैं। हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी से नौकरियों के बारे में

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 14, 2017

HINDI DIWAS

लखनऊ। आज हिंदी दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो हर जगह बोली जाती है। विश्व में अंग्रेजी से कहीं ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती हैं। विश्व के 20 देशों में हिंदी भाषा बोली और समझी जाती है। वहीं 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं।

यह एक ऐसी भाषा है जो चीन के बाद सबसे ज्यादा बोली जाती है। फिर भी भारत में अधिकांश शहरी लोग हिंदी भाषा बोलने में शर्म महसूस करते हैं। हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी से नौकरियों के बारे में-

बन सकते हैं हिंदी आशुलिपिक

अगर आपको हिंदी टाइपिंग और शार्टहैंड अच्छे से आती तो आपको स्टेनोग्राफर बनने से कोई नहीं रोक सकता। आप आसानी से स्टेनोग्राफी सीखकर कोर्ट, सरकारी आफिस आदि में नौकरी पा सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में आदि स्टेनोग्राफर के पद पर नियुक्तियां निकलती हैं। स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपको इंटर या फिर स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

स्क्रिप्ट राइटर बनने का सुनहरा मौका

स्क्रिप्ट राइटिंग की आजकल बहुत डिमांड है। अखबारों, डिजिटल मीडिया कंपनियों, टीवी और रेडियो के अलावा फिल्मों और सीरियल बनाने वालों को भी स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत होती है। पत्र-पत्रिकाओ में कंटेंट राइटिंग, घोस्ट राइटिंग, वेब सीरीज राइटिंग, यूट्यूब चैनल राइटिंग, इवेंट राइटिंग और ऑनलाइन राइटिंग का काम कर सकते हैं। एडवरटाइजिंग एजेंसी, कॉमिक्स, वीडियो गेम्स, थियेटर प्ले में भी काम मिल सकता है।

बन सकते हैं राजभाषा अधिकारी

बैंक और सरकारी संस्थानों में राजभाषा अधिकारी का पद होता है। स्नातक के बाद राजभाषा अधिकारी बन सकते हैं। इसके लिए हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ बीए और हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक विषय में एमए के बाद राजभाषा अधिकारी बना जा सकता है। राजभाषा विभाग और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में राजभाषा अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। मंत्रालयों और बैंकों में राजभाषा अधिकारी की नियुक्ति की जाती है।

हिंदी टीचर, प्रोफेसर

हिंदी से बीए या एमए हैं तो हिंदी के अध्यापक बन सकते हैं। टीईटी पास करके बीएड,बीटीसी वाले सरकारी शिक्षक बन सकते हैं। हायर लेवल पर हिंदी का शिक्षक बनना है तो नेट और पीएचडी कर लें। होम ट्यूटोरियल, ऑनलाइन टीचिंग के जरिए भी कमाई कर सकते हैं। तो देर किस बात की। हिंदी की सेवा कीजिए और नौकरी के लिए अप्लाई कर दीजिए।