1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

holi 2018 : ये होली होगी खास, अखिलेश लगाएंगे योगी को गुलाल, मोदी भी लालू से मिलेंगे गले

इस बार 2 मार्च की होली कई मायनों में खास होने जा रही है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Feb 26, 2018

holi 2018

लखनऊ. इस बार की होली कई मायनों में खास होने जा रही है। इस होली सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे के साथ होली खेलते नजर आएंगी। इसके अलावा नेता भी एक-दूसरे के ऊपर पिचकारी से रंग डालते नजर आएंगे। जी हां.... होली को लेकर लखनऊ के सभी बाजार पूरी तरह से तैयार हो गए हैं अौर इन बाजारों में इस बार मोदी, योगी, लालू यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी अौर राजनाथ पिचकारी अौर मुखौटा की धूम है। इनमें मोदी, योगी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फोटो वाली पिचकारियां खास हैं। योगी-मोदी की पिचकारी को लेकर उत्साह बाजार में होली को लेकर काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। बाजार में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बिक रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा योगी-मोदी की पिचकारी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पद्मावत पिचकारी खरीदने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। गोमती नगर निवासी विपुल पंचोली कहते हैं कि उन्हें योगी-मोदी वाली पिचकारी काफी अच्छी लगी है, क्योंकि इस वक्त दोनों ही देश में काफी छाए हुए हैं और बच्चों में भी उनको लेकर काफी उत्साह है। इस पिचकारी को देखकर बच्चे काफी खुश होंगे। कार्टून वाली पिचकारी बच्चों के पंसदीदा कार्टून वाली पिचकारियों की भी बाजार में खासी मांग है। इसमें भीम, छोटा डॉन व डोरेमॉन सहित कई पिचकारियां हैं। टंकी वाली पिचकारी भी खूब बिक रही है, जिसमें एक से लेकर चार लीटर तक पानी की क्षमता होती है, जिसे बच्चे आसानी से अपनी कमर के पीछे लटका सकते हैं।

holi 2018

इस होली सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे के साथ होली खेलते नजर आएंगी।

holi 2018

इसके अलावा नेता भी एक-दूसरे के ऊपर पिचकारी से रंग डालते नजर आएंगे।

holi 2018

जी हां.... होली को लेकर लखनऊ के सभी बाजार पूरी तरह से तैयार हो गए हैं अौर इन बाजारों में इस बार मोदी, योगी, लालू यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी अौर राजनाथ पिचकारी अौर मुखौटा की धूम है।

holi 2018

इनमें मोदी, योगी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फोटो वाली पिचकारियां खास हैं।